सुलतानपुर में दो दिवसीय आर्म बॉक्सिंग फेडरेशन कप, 10 राज्यों की टीमें ले रहीं हिस्सा

8

🏆 सुलतानपुर में दो दिवसीय आर्म बॉक्सिंग फेडरेशन कप का भव्य आयोजन
सुलतानपुर।
शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय आर्म बॉक्सिंग फेडरेशन कप 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिससे स्टेडियम में खेल प्रेमियों का उत्साह देखने लायक है।
इस प्रतियोगिता में हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश और पंजाब की टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
आर्म बॉक्सिंग फेडरेशन के डायरेक्टर जनरल सेक्रेटरी नसरुद्दीन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को थाईलैंड में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करती हैं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम बनती हैं।
प्रतियोगिता के आयोजन से सुलतानपुर के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है और स्थानीय खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिल रहा है।

Sultanpur Sports News, Arm Boxing Federation Cup, Pant Sports Stadium, Asian Championship Thailand, Sultanpur Event

KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK #SultanpurSports #ArmBoxing #SportsNews #BreakingSports

Comments are closed.