सुल्तानपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, डाकघर से पयागीपुर तक चला बुलडोजर

8

🛑 सुल्तानपुर ब्रेकिंग
नगर पालिका–यातायात विभाग का अतिक्रमण हटाओ अभियान, डाकघर से पयागीपुर तक चला बुलडोजर


सुल्तानपुर।
शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर पालिका और यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान डाकघर चौराहे से पयागीपुर चौराहे के बीच चलाया गया, जहां सड़क किनारे लगे अवैध अतिक्रमण और बोर्डों को हटाया गया।
अभियान के दौरान बुलडोजर चलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी और भीड़ का माहौल बना रहा। कई दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। विशेष रूप से एचडीएफसी बैंक के सामने अतिक्रमण हटाने को लेकर टीम और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
संयुक्त अभियान का नेतृत्व यातायात निरीक्षक निरंजन यादव एवं नगर पालिका की टीम द्वारा किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

https://www.facebook.com/share/v/1DFPvhzrMS

चर्चित लाइव शो “पूछता है सुलतानपुर” , देखे डिबेट कार्यक्रम सिर्फ, KD NEWS DIGITAL पर।

जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, GRP–RPF की सतर्कता से महिला की बची जान

Sultanpur Encroachment Drive, Nagar Palika Action, Traffic Department Sultanpur, Bulldozer Action, HDFC Bank Sultanpur, Sultanpur Breaking News

KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK #SultanpurBreaking #AtikramanHatao #NagarPalika #TrafficPolice #BulldozerAction #LocalNews

Comments are closed.