सुल्तानपुर: अवधी गायक संजय यादव व भाई जयसिंह का कोर्ट में सरेंडर, एसीजेएम ने दी जमानत

6

सुल्तानपुर: अवधी गायक-यूट्यूबर संजय यादव व भाई जयसिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, एसीजेएम कोर्ट से जमानत मंजूर
सुल्तानपुर। अवधी गायक एवं यूट्यूबर संजय यादव और उनके भाई जयसिंह यादव ने लंबित आपराधिक मामले में अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों ने एसीजेएम कोर्ट में पेश होकर सरेंडर किया, जहां से उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई। अदालत ने दोनों को मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में अगली सुनवाई 20 फरवरी को निर्धारित की गई है। यह केस 27 मई 2025 को दर्ज हुआ था, जिसमें संजय यादव, उनके भाई और अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
मामला धम्मौर थाना क्षेत्र के पूरे चुरावन पिकौरा गांव निवासी अमन सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया था। सरेंडर और जमानत के बाद अब सभी की निगाहें आगामी सुनवाई पर टिकी हैं।

सुलतानपुर में नई एसपी चारू निगम की पैदल गश्त | चौक इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

सुल्तानपुर ब्रेकिंग, संजय यादव अवधी गायक, यूट्यूबर संजय यादव, जयसिंह यादव, कोर्ट सरेंडर, एसीजेएम कोर्ट, धम्मौर थाना केस, सुल्तानपुर क्राइम न्यूज, जमानत मंजूर, यूपी न्यूज

SultanpurBreaking #SanjayYadav #AwadhiSinger #YouTuberNews #CourtSurrender #ACJM #BailGranted #UPNews #CrimeUpdate #LocalNews

Comments are closed.