सुल्तानपुर: बल्दीराय प्रमुख थामेंगे सुभासपा का दामन, इसौली विधानसभा में उलटफेर
बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख थाम सकते हैं सुभासपा का दामन, इसौली की राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव
सुल्तानपुर। जिले की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह अब भाजपा से अलग होकर उसके सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभासपा) का दामन थाम सकते हैं।
शनिवार को बल्दीराय ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में सुभासपा जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने संकेत दिए कि 17 सितंबर को वलीपुर बाजार में आयोजित विशाल जनसभा में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में शिवकुमार सिंह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
बताया जा रहा है कि सुभासपा, इसौली विधानसभा से शिवकुमार सिंह को बतौर मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतार सकती है। गौरतलब है कि शिवकुमार सिंह ने भाजपा के साथ रहते हुए ब्लॉक प्रमुख का पद हासिल किया था।
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि उनका यह कदम भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। हालांकि जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने साफ किया –
“वे घटक दल के भीतर आ रहे हैं, इसे झटका कैसे कहा जा सकता है। जिन सीटों पर भाजपा लगातार हार रही है, वहां सुभासपा अपने प्रत्याशी उतारेगी।”
प्रेस वार्ता के दौरान जिला संगठन मंत्री मनोज शर्मा, जिला प्रमुख महासचिव संतोष राणा, प्रदीप कुमार पीटर (आईटी सेल) समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने स्पष्ट किया कि वह भाजपा में ही रहेंगी और किसी अन्य दल में शामिल नहीं होंगी।
17 सितंबर की जनसभा को लेकर जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इस कदम से इसौली विधानसभा में बड़ा राजनीतिक भूचाल आ सकता है।
सुल्तानपुर राजनीति
बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख
शिवकुमार सिंह सुभासपा
इसौली विधानसभा चुनाव
ओमप्रकाश राजभर जनसभा
सुभासपा में शामिल
भाजपा छोड़कर सुभासपा
सुल्तानपुर राजनीतिक खबर
*सुल्तानपुर पुलिस मुठभेड़: तीन बदमाश घायल, तीन फरार, अजय नोना गिरफ्तार*
Comments are closed.