सुलतानपुर में भीषण सड़क हादसा, अधिवक्ता के भाई शैलेश उपाध्याय की मौत

20

भीषण सड़क हादसा, अधिवक्ता के भाई ने तोड़ा दम।

सुलतानपुर। जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शैलेश उपाध्याय (23 वर्ष) पुत्र शेष प्रकाश उपाध्याय, निवासी ग्राम खालिसपुर मुबारकपुर के रूप में हुई है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शैलेश उपाध्याय अपने घर से ननिहाल करौदीकला, पहाड़पुर कला में आयोजित तेरही कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान साहिब बंदगी आश्रम के पास उनका वाहन किसी अज्ञात कारण से भीषण हादसे का शिकार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल शैलेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि मृतक के बड़े भाई शिवम उपाध्याय कादीपुर में अधिवक्ता हैं। बेटे की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव और रिश्तेदारी में शोक की लहर है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

SultanpurNews

RoadAccident

BreakingNews

AccidentNews

UPNews

KadiPur

SadNews

दिल्ली में संजय सिंह को मिला बेस्ट सांसद अवार्ड, संसद में मुखर भूमिका का सम्मान

Comments are closed.