सुल्तानपुर: संदिग्ध हालात में बच्चे की मौत, गले पर रस्सी के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

6

सुल्तानपुर ब्रेकिंग: धम्मौर थाना क्षेत्र के हाजी पट्टी रामपुर गांव में एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे के गले पर रस्सी के निशान पाए गए। परिजन बेहोशी की हालत में बच्चे को लेकर स्वशासी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के शव को मोर्चरी में रखने को लेकर परिजनों और मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
धम्मौर थाना अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जानवर बांधने वाली रस्सी का फंदा बच्चों के गले में पड़ जाने से हादसा हुआ। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आखिर कौन है चारु निगम,क्या है उनका प्लान,आइये जाने सिर्फ KD NEWS DIGITAL पर

SP Charu Nigam Action Mode: सुलतानपुर चौक में पैदल गश्त, जनता से सीधा संवाद

सुल्तानपुर ब्रेकिंग, बच्चे की मौत, धम्मौर थाना, हाजी पट्टी रामपुर, रस्सी का फंदा हादसा, मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, यूपी क्राइम न्यूज

Sultanpur #BreakingNews #ChildDeath #Dhammaur #UPNews #CrimeNews #MedicalCollege #HindiNews #LocalNews

Comments are closed.