सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट के चपरासी मनोज गौड़ का निधन, शोक की लहर
🕊️ कलेक्ट्रेट में चपरासी रहे मनोज गौड़ का निधन, शोक की लहर
📍 सुल्तानपुर — कलेक्ट्रेट में तैनात चपरासी मनोज गौड़ का अचानक निधन हो गया। वे एडीएम (वित्त) कार्यालय में कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मनोज गौड़ ने अंतिम सांस ली।
मनोज गौड़ अपने पीछे तीन पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।
अफसरों और कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल देने की कामना की।
#SultanpurNews #Collectorate #ManojGaur #ADMOffice #UPNews #ShokSabha #GovernmentEmployee
सुल्तानपुर में झाड़ियों में मिला महिला का कंकाल, पुलिस जांच में जुटी
पूरी खबर AWADHI TAK चैनल पर
बिहार चुनाव 2025: जनता का मूड बदला | सत्ता बनाम साख की जंग | Bihar Politics Update
Comments are closed.