कलेक्ट्रेट गेट पर ग्रामीणों का धरना, नायब तहसीलदार पर छप्पर जलवाने का आरोप
सुल्तानपुर ब्रेकिंग
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आवागमन बाधित कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल रहे। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार दुर्गेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे राजस्व पक्षकार के रूप में राजस्व टीम के साथ मिलकर जबरन जमीन पर कब्जा करा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बीते 19 जनवरी को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में उनका छप्पर जलवाया गया, जिसके पीछे नायब तहसीलदार की भूमिका रही।
धरने के दौरान कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे अधिकारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि प्रदर्शन के दौरान नगर कोतवाली पुलिस मौके पर नदारद रही, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।
वहीं, मामले को लेकर कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छप्पर प्रदर्शनकारियों ने स्वयं जलाया था। इसी कारण मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
फिलहाल कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Sultanpur Breaking News
Collectorate Protest Sultanpur
Naib Tehsildar Durgesh Yadav
Chhappar Jalane Ka Aarop
Dubepur Village News
Sultanpur Revenue Dispute
Dehat Kotwali News
UP Revenue Officer Controversy
️
KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK
SultanpurNews #BreakingNews
CollectorateProtest
RevenueDepartment
NaibTehsildar
UPNews
शंकराचार्य के शिष्यों की पिटाई के विरोध में सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का प्रदर्शन
Comments are closed.