सुल्तानपुर में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न | दिल्ली महारैली पर रणनीति तेज |
सुल्तानपुर : कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, दिल्ली महारैली की तैयारियाँ तेज
14 दिसंबर की रैली में जनपद से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कार्यकर्ता : जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा।
पूरी खबर के लिए KD NEWE DIJITAL व AWADHI TAK चैनल पर विजिट करें, यह खबर आप पब्लिक ऐप पर भी देख सकते हैं।
शुकुलहिया भागवत कथा: कंस वध से रुक्मिणी विवाह तक दिव्य प्रसंग | Day 6
सुल्तानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों, प्रभारियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन ब्लॉकों में बूथ कमेटियों का गठन लंबित है, वे तत्काल बूथों की सूची बनाकर जिला कमेटी को उपलब्ध कराएँ।
दिल्ली महारैली पर विशेष जोर
बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली रही। अभिषेक सिंह राणा ने कहा—
“सुल्तानपुर की पांचों विधानसभाओं से ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुँचेंगे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह रैली ऐतिहासिक साबित होगी।”
वरिष्ठ नेताओं हरीश त्रिपाठी, हौशिला भीम, ओम प्रकाश सिंह तथा कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ियों के सहारे सत्ता में आई है। राहुल गांधी द्वारा किए गए खुलासे से देश के सामने चुनाव आयोग और भाजपा का गठजोड़ उजागर हो चुका है।
शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि सुल्तानपुर शहर से भारी संख्या में लोग दिल्ली रैली में हिस्सा लेकर लोकतंत्र बचाने के अभियान को मजबूती देंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से हरीश त्रिपाठी, कृष्ण कुमार मुन्नू, फिरोज अहमद, हामिद राईनी, हौसिला भीम, विजयपाल, आवेश अहमद, मनोज तिवारी, नंदलाल मौर्य, हर्ष नारायण शुक्ला, अजय मिश्रा, हरीश पाठक समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंसेट : कांग्रेस ने मनाई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि
सुल्तानपुर। कांग्रेस कार्यालय परिसर में शनिवार को संविधान निर्माता व देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा—
“भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाने में बाबा साहब की भूमिका अप्रतिम है। उनका बनाया संविधान आज भी देश को सही दिशा प्रदान कर रहा है।”
Sultanpur #SultanpurNews #Congress #CongressMeeting #DelhiRally #VoteChorGaddiChhod #RahulGandhi #MallikarjunKharge #PoliticalNews #UPNews #IndianPolitics #AmbedkarJayanti #BabaSaheb #SultanpurCongress #NewsUpdate #HindiNews #BreakingNews
Comments are closed.