सुल्तानपुर साइबर क्राइम का बड़ा खुलासा: असम, मुंबई और बंगाल के 7 ठग गिरफ्तार, 85 लाख समेत करोड़ों की ठगी
सुल्तानपुर: साइबर क्राइम पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का बड़ा भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई कार्रवाई में असम, मुंबई और पश्चिम बंगाल से जुड़े 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह पर क्लोन एप और फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है।
प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह (साइबर टीम) की जांच में सामने आया कि इसी मॉडस ऑपरेंडी से अमेठी निवासी अभिषेक सिंह से करीब 85 लाख रुपये और लखनऊ निवासी अवनीश सिंह से करीब 1.85 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इन मामलों में अमेठी और लखनऊ के साइबर क्राइम थानों में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित भास्कर पाण्डेय की रकम YES बैंक के एक खाते में ट्रांसफर हुई थी, जिसकी केवाईसी से असम के कामरूप और बारपेटा जिलों के खाताधारकों की पहचान हुई। साइबर टीम ने असम जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर सुल्तानपुर लाई।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी “ASHIKA Growing and Sharing” नाम से मिलते-जुलते क्लोन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को निवेश का झांसा देकर ठगी करते थे। मुंबई और पश्चिम बंगाल से जुड़े आरोपियों द्वारा बैंक खाते, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम उपलब्ध कराए जाते थे, जिसके बदले कमीशन मिलता था।
पुलिस ने मुंबई से भी तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए सुल्तानपुर लाया। खातों की जांच में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।
7 मोबाइल फोन
6 चेक बुक
3 एटीएम कार्ड
2 ऑनलाइन खाते फ्रीज (लगभग 268 करोड़ और 65 करोड़ रुपये)
9 क्रिप्टोकरेंसी खातों में लगभग 23.65 करोड़ USDT फ्रीज
कार्रवाई में साइबर टीम और SOG की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई।
पूरी खबर KD NEWS DIGITAL चैनल पर
फर्जी IAS अधिकारी बन कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: सुलतानपुर में सफाईकर्मी पर गंभीर आरोप |
सुल्तानपुर साइबर ठगी, Cyber Crime Sultanpur, 85 लाख ठगी केस, साइबर गैंग गिरफ्तार, Assam Cyber Fraud, Mumbai Cyber Arrest, Clone App Fraud, UP Cyber Police, Online Investment Scam, Crypto Fraud India
Comments are closed.