सुलतानपुर: चार धाम साइकिल यात्रा पर निकले श्रद्धालु का मोबाइल छीना, कुरेभार–गोसाईगंज बॉर्डर पर वारदात

3

सुलतानपुर: चार धाम साइकिल यात्रा पर निकले श्रद्धालु का मोबाइल छीना, सुरक्षा को लेकर कही बड़ी बात
सुलतानपुर। अयोध्या दर्शन और चार धाम व 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पर साइकिल से निकले श्रद्धालु के साथ कुरेभार–गोसाईगंज बॉर्डर पर मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है। बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित श्रद्धालु का नाम विष्णु है, जो राजस्थान के जयपुर से साइकिल के माध्यम से चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पर निकले हैं। वह अयोध्या दर्शन के लिए अयोध्या–प्रयागराज मार्ग से गुजर रहे थे। जैसे ही वह कुरेभार–गोसाईगंज बॉर्डर के पास पहुंचे, तभी बाइक पर सवार तीन युवकों ने साइकिल पर नेविगेशन के लिए लगे मोबाइल फोन को छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए।
घटना के बाद श्रद्धालु ने स्थानीय लोगों से मदद मांगी और कुरेभार पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
के.डी न्यूज़ से बातचीत में श्रद्धालु विष्णु ने बताया कि वह धार्मिक आस्था और जनजागरण के उद्देश्य से साइकिल यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने अब तक कई राज्यों और प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा साइकिल से पूरी की है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत किए जाने की जरूरत है ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित महसूस कर सकें।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सुलतानपुर की श्रद्धा तिवारी का यूपी सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन

सुलतानपुर न्यूज, चार धाम साइकिल यात्रा, अयोध्या यात्री, मोबाइल स्नैचिंग, कुरेभार गोसाईगंज बॉर्डर, सुलतानपुर क्राइम, यूपी ब्रेकिंग न्यूज, साइकिल श्रद्धालु, अयोध्या रोड घटना, यात्री सुरक्षा

Sultanpur #BreakingNews #CycleYatra #CharDhamYatra #AyodhyaRoute #MobileSnatching #UPCrime #Kurebhar #Gosainganj #HindiNews

Comments are closed.