सुल्तानपुर: दोस्तपुर में युवक को निर्वस्त्र कर तालिबानी अंदाज में दी गई सजा, वायरल
तालिबानी अंदाज़ में सजा, सुल्तानपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल
सुल्तानपुर। ज़िले में कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कभी हाथ-पैर बाँधकर पिटाई का वीडियो वायरल होता है तो अब दोस्तपुर क्षेत्र से तालिबानी अंदाज़ में सजा देने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, खेत में शौच करने गए एक युवक को कुछ अराजक तत्वों ने पहले निर्वस्त्र किया, फिर डंडों से बेरहमी से पीटा और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवक को निर्वस्त्र कर खेत में दौड़ाते हुए भी देखा जा सकता है, जो अब ट्रोलिंग का विषय बना हुआ है।
इस घटना ने सुल्तानपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अराजक तत्व खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
दोस्तपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुल्तानपुर न्यूज़ |
दोस्तपुर थाना |
युवक की पिटाई |
तालिबानी अंदाज सजा |
निर्वस्त्र कर पिटा |
सुल्तानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, अखंडनगर पुलिस जांच में जुटी
Comments are closed.