सुलतानपुर दुर्गा विसर्जन 2025: 9 अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

36

सुलतानपुर दुर्गा विसर्जन यातायात व्यवस्था 2025

प्रेस नोट

जनपद सुलतानपुर
दिनांक – 05 अक्टूबर 2025

अवगत कराना है कि दिनांक 07 अक्टूबर 2025 से 09 अक्टूबर 2025 तक जनपद सुलतानपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव एवं विसर्जन शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवधि में शहर एवं देहात क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन सीता कुण्ड घाट पर सम्पन्न कराया जाएगा।

कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु निम्नलिखित निर्णय लिए गए हैं —

🚫 वाहन प्रवेश पर प्रतिबंध

दिनांक 09 अक्टूबर 2025 तक शहर क्षेत्र में सभी बड़े एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

प्रवेश प्रतिबंध हेतु निर्धारित स्थल –

  1. अमहट
  2. पयागीपुर
  3. अंकित पेट्रोल पंप (बाईपास पुल के नीचे)
  4. बघराजपुर मोड़ (हाईवे पर)
  5. भुलकी चौराहा
  6. नकराही मोड़
  7. कमनगढ़ मोड़ (विनोवापुरी मोड़)
  8. टाटियानगर
  9. द्वारिकागंज
  10. टेडुई तिराहा
  11. चुनहा तिराहा

उपरोक्त स्थानों से सभी भारी एवं मध्यम/हल्के वाहन, जो शहर से होकर अन्य जनपदों को जाना चाहते हैं या शहर के अंदर प्रवेश करना चाहते हैं, उनका प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें केवल टेडुई मार्ग से शहर में प्रवेश कर रोडवेज बस अड्डे तक जाएंगी और वहीं से वापस टेडुई की ओर से अपने गंतव्य को जाएंगी।

जिन हल्के वाहनों के स्वामी या चालक शहर निवासी हैं, उन्हें मान्य परिचय पत्र / आईडी कार्ड दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

भीड़भाड़ की स्थिति को देखते हुए शहर क्षेत्र में ई-रिक्शा का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।

🙏 जनसाधारण से अपील

पुलिस प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में सहभागी बनें।

#SultanpurNews #DurgaPuja2025 #DurgaVisarjan #SultanpurTraffic #SitaKundGhat #UttarPradeshNews #SultanpurPolice #DurgaPuja

KD NEWS DIJITAL चैनल पर

सुल्तानपुर: डॉक्टर ने फार्मासिस्ट को पीटा, CCTV वीडियो वायरल

Comments are closed.