सुलतानपुर: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक 17 को अलीगंज में संबोधित करेंगे सभा

7

**🟧 सुलतानपुर ब्रेकिंग/राजनीति

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 17 नवंबर को अलीगंज बाजार में एकता सभा को करेंगे संबोधित**

भाजपा की तैयारी बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा हुई अंतिम — सभा ऐतिहासिक बनाने पर जोर।

सुलतानपुर।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक 17 नवंबर को प्रातः 10 बजे सुलतानपुर पहुंचेंगे। वे इसौली विधानसभा के अलीगंज बाजार स्थित सब्जी मंडी मैदान में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एकता सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी जिला कार्यालय पर इसौली विधानसभा के नेताओं, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।

जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि
“डिप्टी सीएम का यह कार्यक्रम एतिहासिक होगा, सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।”

जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सभा और एकता यात्रा के लिए मंच, सभा स्थल, स्वच्छता, पार्किंग, पानी, सुरक्षा आदि की जिम्मेदारियाँ कार्यकर्ताओं को सौंप दी गई हैं।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम चौहान और आभार प्रदर्शन धर्मेन्द्र कुमार ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद रहे —
एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामचन्द्र मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, डॉ. डीएस मिश्रा, विकास शुक्ला, घनश्याम चौहान, बबीता तिवारी, विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, आनंद द्विवेदी, प्रदीप शुक्ला, सुनील वर्मा, राजेश सिंह, अशोक सिंह, आरपी मिश्रा, विवेक सिंह विपिन, महेश सिंह, मनोज मौर्य, अरुण जायसवाल, चंदन नारायण सिंह, जगदीश चौरसिया, रेखा निषाद, सुधांशु सिंह, राजेश दूबे (निर्माण), रमेश तिवारी, यज्ञ कुमार सिंह, अवधेश शर्मा, संतोष सिंह, जग प्रसाद वर्मा, विशाल जायसवाल, महावीर श्रीवास्तव, मुकेश अग्रहरि, आकाश शर्मा, लवकुश तिवारी, पं. कृपा शंकर मिश्रा आदि।

Sultanpur

SultanpurNews

BrijeshPathak

DeputyCMUP

EktaSabha

AliganjBazar

IsouliVidhansabha

BJPSultanpur

UPPolitics

UPBreaking

PoliticalNews

SardarPatelJayanti

BJPNews

Hindinews

LocalNews

सुल्तानपुर: गोमती नदी में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

Comments are closed.