सुल्तानपुर फोरलेन हाईवे पर हादसा: कुत्ते से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल

3

फोरलेन हाईवे पर कुत्ते से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप
भदैया, सुल्तानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ–वाराणसी फोरलेन हाईवे पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अचानक सामने आए कुत्ते से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से हुआ। घटना के बाद एंबुलेंस के समय से न पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
जानकारी के अनुसार पूरे किरता गांव निवासी प्रवेश मौर्य रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे फोरलेन हाईवे पर महानपुर गांव के पास मिश्रपुर मोड़ से गुजर रहे थे। तभी अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई और वे सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में प्रवेश मौर्य के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में ग्रामीणों ने निजी साधन से घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या पर नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

पूरी खबर देखें AWADHI TAK चैनल पर।

कूरेभार सुलतानपुर में भागवत कथा का भव्य आयोजन | 14 फरवरी भंडारा

सुल्तानपुर सड़क हादसा, फोरलेन हाईवे एक्सीडेंट, कुत्ते से टकराई बाइक, भदैया दुर्घटना, प्रवेश मौर्य घायल, Sultanpur bike accident, highway dog collision, UP road news

SultanpurNews #RoadAccident #HighwayAccident #Bhadaiya #BikeAccident #UPNews #BreakingNews #LocalNews #EmergencyService

Comments are closed.