सुल्तानपुर: इसौली गांव से विवाहिता मोनिका लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
इसौली में विवाहिता लापता
सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली (लाला का पुरवा) गांव में एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है।
गांव निवासी साधू सोनकर के अनुसार उनकी पत्नी मोनिका सोनकर, जो मंदबुद्धि हैं, बुधवार को घर से निकली थीं। उन्होंने बताया कि मोनिका ने इसौली गांव स्थित एक रिश्तेदार के यहां जाने की बात कही थी, लेकिन वहां नहीं पहुँचीं।
परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ करने के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
आखिरकार, परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बल्दीराय थाने की पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुल्तानपुर न्यूज़ |
इसौली गांव |
बल्दीराय थाना |
विवाहिता लापता |
मोनिका सोनकर |
गुमशुदगी रिपोर्ट |
यूपी पुलिस |
सुल्तानपुर ब्रेकिंग |
महिला सुरक्षा |
यूपी क्राइम न्यूज़ |
सुल्तानपुर: दोस्तपुर में युवक को निर्वस्त्र कर तालिबानी अंदाज में दी गई सजा,वीडियो वायरल
Comments are closed.