सुलतानपुर: जन कल्याण सेवा समिति के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, अखिलेश सिंह पर्वत ने किया 42वां रक्तदान
सुलतानपुर। जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सेवा भाव और उत्साह का सराहनीय दृश्य देखने को मिला। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. मिश्र, ब्लड बैंक मेडिकल ऑफिसर डॉ. रविंद्र यादव, फार्मासिस्ट डॉ. अनुराग गुप्ता और काउंसलर डॉ. अनुराग पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत ने अपना 42वां रक्तदान कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। उनके इस योगदान की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रक्तदान करने वालों में ललित कुमार शुक्ला, राम बहादुर पाल, प्रदीप दूबे, राहुल सिंह, आशीष उपाध्याय, शत्रुघ्न सिंह, अभिषेक, आशुतोष सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। पूरी प्रक्रिया चिकित्सकीय टीम की निगरानी में सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को जन कल्याण सेवा समिति की ओर से सील्ड किट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।
पूरी खबर KD NEWS DIGITAL चैनल पर।
“हाल क्या है दिलों का?” UGC पर जनता ने खोला दिल | सुलतानपुर
सुलतानपुर रक्तदान शिविर, जन कल्याण सेवा समिति, blood donation camp sultanpur, akhilesh singh parvat, voluntary blood donation, social service camp, district blood bank
Comments are closed.