सुल्तानपुर जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, भदैया 11वीं बार ओवरऑल चैंपियन
सुल्तानपुर: जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएफओ अमित सिंह तथा विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर रहे। कार्यक्रम में जिले के 14 ब्लॉकों और नगर क्षेत्र के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भदैया ब्लॉक ने 197 अंक हासिल कर लगातार ग्यारहवीं बार ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। धनपतगंज 137 अंकों के साथ दूसरे तथा जयसिंहपुर 116 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित हुईं। 100 मीटर जूनियर दौड़ में कूरेभार के अविनाश प्रथम रहे, जबकि जूनियर बालक चक्का फेंक में भदैया के वीरू ने पहला स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस बालक वर्ग में दूबेपुर प्रथम और भदैया द्वितीय रहा, जबकि बालिका वर्ग में भदैया प्रथम और दूबेपुर दूसरे स्थान पर रहा।
बैडमिंटन में जयसिंहपुर ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में जीत दर्ज की, वहीं दोनों वर्गों में भदैया उपविजेता रहा। जूडो कुश्ती में भदैया और धनपतगंज का दबदबा देखने को मिला।
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक बालक वर्ग में दूबेपुर के जोहिद और बालिका वर्ग में कूरेभार की आर्या यादव विजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग में दूबेपुर के योगेश तथा बालिका वर्ग में कुड़वार की अनुश्री मिश्रा ने चैंपियनशिप जीती।
ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों की दौड़ में लंभुआ के पंकज सिंह प्रथम और धनपतगंज के अरविंद सिंह द्वितीय रहे। खेल अनुदेशक एवं शिक्षा मित्र वर्ग की दौड़ में भदैया के उमेश यादव प्रथम और मोतिगरपुर के अजहर द्वितीय रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव और बबिता सिंह ने किया। जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, खेल प्रशिक्षक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
पूरी खबर KD NEWS DIGITAL चैनल पर
फर्जी IAS अधिकारी बन कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: सुलतानपुर में सफाईकर्मी पर गंभीर आरोप |
सुल्तानपुर बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, जनपदीय खेलकूद, भदैया ओवरऑल चैंपियन, Pant Sports Stadium Sultanpur, Basic Shiksha Sports Meet, Sultanpur Sports News, School Sports Competition UP, Bhadaiya Block Winner
Comments are closed.