फर्जी IAS बन कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: सफाईकर्मी पर गंभीर आरोप |
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला: डीपीआरओ को सौंपा गया शिकायती पत्र, जांच के आदेश।
फर्जी IAS अधिकारी बन कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: सुलतानपुर में सफाईकर्मी पर गंभीर आरोप |
सुलतानपुर। पंचायत राज विभाग में तैनात एक सफाईकर्मी पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप सामने आया है। बुधवार को शिकायतकर्ता ने जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ल को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि अखंडनगर विकासखंड क्षेत्र के निवासी एवं ग्राम पंचायत कांपा, विकासखंड बल्दीराय में तैनात सफाईकर्मी देवीदीन ने वर्ष 2023 में उनके पिता को झांसे में लिया। आरोप है कि देवीदीन ने खुद को “दीपक नाम का आईएएस अधिकारी” बताते हुए रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली में विशेष सचिव पद पर तैनात होने का दावा किया और नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये ले लिए।
पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने फर्जी आईएएस पहचान पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति भी दी, जिससे उनके पिता को भरोसा हो गया। बाद में जब आरोपी की असलियत सामने आई और रुपये वापस मांगे गए तो उसने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। परिजनों के अनुसार, लगातार मानसिक तनाव के चलते 17 जून 2025 को उनके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
मामले में सामाजिक दबाव के बाद आरोपी द्वारा 1 लाख 60 हजार रुपये वापस किए जाने की बात भी शिकायत पत्र में दर्ज है, जबकि शेष रकम लौटाने से वह अब भी इनकार कर रहा है।
शिकायती पत्र मिलने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत भदैया को निर्देशित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित सफाईकर्मी के खिलाफ कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुलतानपुर ठगी मामला, नौकरी के नाम पर ठगी, डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला, सफाईकर्मी पर आरोप, पंचायत राज विभाग जांच, सुलतानपुर न्यूज़
Comments are closed.