सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट अभिलेखागार की विवादित इंचार्ज कंचन श्रीवास्तव हटीं।

9

🏢 कलेक्ट्रेट अभिलेखागार की विवादित इंचार्ज कंचन श्रीवास्तव हटीं, अवैध वसूली के आरोपों पर कार्रवाई

सुल्तानपुर।
कलेक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम) में नकल जारी करने के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों में घिरी कंचन श्रीवास्तव को आखिरकार इंचार्ज पद से हटा दिया गया है। लंबे समय से उन पर फरियादियों और वकीलों से अतिरिक्त धन वसूलने के आरोप लग रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, कई मौकों पर वकीलों और फरियादियों ने हंगामा किया था। अधिवक्ता संघ के महासचिव दिनेश दुबे और अनुशासन समिति के अध्यक्ष कुशल तिवारी की मौजूदगी में गठित जांच टीम ने कई बाहरी कर्मियों को सरकारी अभिलेखों के साथ पकड़ा था।

डीएम और सीआरओ से भी कंचन श्रीवास्तव की मनमानी और अनियमितता की शिकायतें की गई थीं।
प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कंचन श्रीवास्तव को रिकॉर्ड रूम से इंग्लिश ऑफिस स्थानांतरित कर दिया है। वहीं, कामता उपाध्याय को रिकॉर्ड रूम का नया इंचार्ज बनाया गया है।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक दोनों लिपिकों ने नए पटल का कार्यभार नहीं संभाला था।
एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला ने कंचन श्रीवास्तव को हटाए जाने की पुष्टि की है।

#SultanpurNews #CollectorateUpdate #RecordRoom #AdministrativeAction #UttarPradesh

सुल्तानपुर: श्रम विभाग ने गृहस्वामी पर ठोका ₹12 लाख जुर्माना, मजदूरी हड़पने का ?

Comments are closed.