सुलतानपुर: कादीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम कुमार हर्ष व एसपी चारु निगम ने सुनी जन शिकायतें

3

सुलतानपुर, 07 फरवरी: शासन के निर्देशों के क्रम में माह फरवरी के प्रथम शनिवार को तहसील कादीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारु निगम तथा मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जनसामान्य की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, जिनमें राजस्व, पुलिस, विकास और सामाजिक योजनाओं से संबंधित प्रकरण प्रमुख रहे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

आखिर कौन है चारु निगम,क्या है उनका प्लान,आइये जाने सिर्फ KD NEWS DIGITAL पर

SP Charu Nigam Action Mode: सुलतानपुर चौक में पैदल गश्त, जनता से सीधा संवाद

सुलतानपुर समाचार, कादीपुर तहसील, सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम कुमार हर्ष, एसपी चारु निगम, सीडीओ विनय कुमार सिंह, जन शिकायत, तहसील दिवस, प्रशासनिक बैठक, यूपी खबर

Sultanpur #Kadipur #SamadhanDiwas #DMKumarHarsh #SPCharuNigam #UPNews #PublicGrievance #TehsilDiwas #HindiNews

Comments are closed.