सुल्तानपुर में भव्य कलश यात्रा, श्रीराम कथा से पहले उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

7

कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुष्प वर्षा से गूंजा नगर।

सुल्तानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दोस्तपुर के बैनर तले 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या हजारों में तब्दील हो गई।

यह आयोजन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविन्द्र त्रिपाठी की प्रेरणा से तथा कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी के कुशल प्रबंधन में किया जा रहा है। कलश यात्रा चौक घंटाघर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होकर कथा स्थल अनुपम नगर पहुंची। यात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह राममय हो गया।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं आम जनमानस ने भाग लिया। रथ पर सवार अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं कथा व्यास दिलीप कृष्ण भारद्वाज पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। बाजार क्षेत्र से गुजरते समय लोगों ने अपने घरों व दुकानों के सामने खड़े होकर यात्रा का अभिनंदन किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरी, दोस्तपुर नगर अध्यक्ष अजय सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला, रमा शंकर पाठक, शशि बरनवाल, अश्विनी बरनवाल, फूलचंद्र अग्रहरी, रजनीश सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, कमलेश कुमार, मुकेश अग्रहरी, पुनीत मोदनवाल, रानी देवी सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि 21 दिसंबर तक प्रतिदिन श्रीराम कथा का आयोजन होगा, जबकि 22 दिसंबर को विशाल भंडारे के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। कलश यात्रा की भव्यता और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

SultanpurNews

KalashYatra

ShriRamKatha

Dostpur

RamBhakt

ReligiousNews

UttarPradesh

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: एमबीसी से टकराई कार में लगी आग, वाहन राख |

Comments are closed.