सुल्तानपुर: कमला नेहरू संस्थान में रोवर्स-रेंजर्स का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
🟥 सुल्तानपुर न्यूज़ अपडेट
कमला नेहरू संस्थान में रोवर्स-रेंजर्स का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
सुल्तानपुर। सोमवार को कमला नेहरू संस्थान में रोवर्स-रेंजर्स के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने संस्थापक बाबू के.एन. सिंह एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया।
शुभारंभ पर सृष्टि श्रीवास्तव और अंजली ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का संचालन संयोजिका डॉ. सुनीता राय ने किया। उन्होंने बताया कि रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है, जो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम बनाता है।
प्रशिक्षण के पहले दिन जनपद सुल्तानपुर स्काउट-गाइड संस्था के जिला संगठन आयुक्त गौरव सिंह, महेंद्र वर्मा समेत कई प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
इनका स्वागत संयोजिका प्रो. सुनीता राय ने किया।
प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि “राष्ट्र सेवा के लिए पूर्ण समर्पण ही रोवर्स-रेंजर्स का प्रथम धर्म है।”
उन्होंने छात्र-छात्राओं को इस शिविर में सहभागिता हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपप्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, मुख्य अनुशास्ता डॉ. सुधांशु प्रताप सिंह, डॉ. आर.पी. मिश्रा, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. निकहत रफीक, डॉ. राजकुमार मिश्रा और शशी आदि मौजूद रहे।
SultanpurNews
KamlaNehruInstitute
RoversRangers
SultanpurEducation
ScoutGuide
UPEducationNews
SultanpurBreaking
StudentsTraining
YouthEmpowerment
UttarPradeshNews
अनूप संडा की पदयात्रा से अखिलेश यादव को बड़ा संकेत — सपा फिर सड़क पर!
🔸 प्रशासनिक रोक के बावजूद यात्रा निकली, क्या यह सपा के संघर्ष की नई शुरुआत है?
पूरी खबर सिर्फ AWADHI TAK चैनल पर
साथ ही पढे–|
जियुतिया या अहोई–एक ही व्रत रखने का फरमान! सुल्तानपुर बीईओ के आदेश से शिक्षिकाओं में रोष
सुल्तानपुर के हलियापुर में भीषण सड़क हादसा, मजदूर की मौत, तीन घायल
Comments are closed.