लोकगीत-लोकनृत्य प्रतियोगिता में सुल्तानपुर प्रथम, चार जिलों को दी शिकस्त

2

लोकगीत–लोकनृत्य में सुल्तानपुर का परचम, चार जिलों की टीमों को दी शिकस्त।


सुल्तानपुर।
अवध विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में जनपद सुल्तानपुर के कमला विद्या मंदिर के छात्र–छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर और अमेठी की टीमों को पराजित कर सुल्तानपुर ने मंडल स्तर पर पहला स्थान हासिल किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र–छात्राओं के सम्मान में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संगीत अध्यापिका आराधना श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में छात्राओं ने लोकगीत एवं लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में स्नेहा यादव, अंशिका मिश्रा, प्रियंका सिंह, रिया गुप्ता, वर्षा गुप्ता, श्रेया शर्मा, अंकिता पांडेय, खुशी यादव, निखिल सहित अन्य छात्र–छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही आगरा में आयोजित 6वीं ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कक्षा 5 के छात्र सत्यांश आर. श्रीवास्तव ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि बच्चों में अपार प्रतिभा होती है, आवश्यकता उन्हें सही दिशा और मंच देने की होती है। उन्होंने कहा कि आप सभी आगे भी मेहनत कर देश का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराइए।
पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी ने विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों से ही छात्र–छात्राएं श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रवीण कुमार अग्रवाल, डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी एवं डॉ. केशव गुप्ता ने संगीत अध्यापिका आराधना श्रीवास्तव सहित सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में त्रिभुवन नाथ चौबे, रितेश, रवि, सुमन, सुप्रिया, राजेश्वरी मिश्रा, पूनम, सरिता, प्रिया, सुष्मिता, गुलशिफा, शहजादी, मनीषा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने किया।

सुल्तानपुर लोकगीत प्रतियोगिता
लोकनृत्य प्रतियोगिता अवध विश्वविद्यालय
कमला विद्या मंदिर सुल्तानपुर
सुल्तानपुर प्रथम स्थान
सुल्तानपुर छात्र सम्मान

SultanpurNews

LokGeet

LokNritya

AvadhUniversity

KamlaVidyaMandir

StudentAchievement

CulturalCompetition

EducationNews

UPNews

SultanpurPride

सुल्तानपुर: दीवानी कोर्ट जाम से मुक्ति, विधायक विनोद सिंह की पहल

Comments are closed.