सुलतानपुर में 109 केंद्रों पर धान खरीद जारी, 1.20 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य तय
सुलतानपुर में 109 क्रय केंद्रों पर धान खरीद जारी, 1.20 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य।
“फ्रैंक वीडियो या जानलेवा मज़ाक? | Prank Videos की खौफनाक सच्चाई | Hindi News” पूरी खबर KD NEWS DIJITAL व AWADHI TAK चैनल पर
सुलतानपुर। जनपद में धान खरीद की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। इस वर्ष धान खरीद के लिए जनपद में कुल 109 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रशासन द्वारा 1 लाख 20 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अब तक जनपद में 44 हजार 846 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने संतोषजनक स्थिति बताई है। अब तक 94 प्रतिशत किसानों का भुगतान किया जा चुका है, और किसानों के खातों में 48 घंटे के भीतर धनराशि भेजी जा रही है।
जनपद के खाद्य एवं रसद विभाग के DYRMO संजय पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति कुंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी क्रय केंद्रों पर निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित क्रय केंद्रों पर ही अपनी उपज बेचें और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
सुलतानपुर
धान_खरीद
PaddyProcurement
किसान_समाचार
MSP
2369रुपये
FoodAndSupply
UPNews
FarmersPayment
DYRMO
जनपद के 14 सरकारी विद्यालयों में बनेगी बाउंड्री वॉल, 3.64 करोड़ रुपये स्वीकृत
सौजन्य से–KD NEWS DIJITAL
Comments are closed.