सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लम्भुआ में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

1

थाना लम्भुआ पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 02 गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखण्ड प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री अब्दुस सलाम के पर्यवेक्षण में थाना लम्भुआ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

📌 बरामदगी

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से—

05 निर्मित व 06 अर्धनिर्मित अवैध तमंचे

शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण

जिंदा व मिस कारतूस
बरामद किए गए।

👮 गिरफ्तारी

पुलिस ने मौके से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया—

  1. दीप नारायण पुत्र स्व. गोमती प्रसाद निवासी ग्राम खादर बसन्तपुर मझौआ, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर
  2. अजय कुमार पुत्र दीप नारायण निवासी ग्राम खादर बसन्तपुर मझौआ, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर

📝 अभियोग

थाना लम्भुआ पर मु0अ0सं0 373/25 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

📖 पूछताछ में खुलासा

अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि सुनसान स्थान होने के कारण वे यहाँ शस्त्र निर्माण करते थे। सुरक्षा हेतु तमंचे और कारतूस अपने पास रखते थे, लेकिन आज पुलिस द्वारा पकड़े गए।

📌 आपराधिक इतिहास

अभियुक्त दीप नारायण पर पूर्व में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज।

अभियुक्त अजय कुमार के विरुद्ध आपराधिक इतिहास नहीं मिला।

👮‍♂️ गिरफ्तारी करने वाली टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय
  2. उ0नि0 आद्य प्रसाद तिवारी
  3. उ0नि0 कमलेश दुबे
  4. हे0का0 पंकज तिवारी
  5. का0 उमेश कुमार
  6. का0 संदीप यादव
  7. हे0का0 समर सरोज
  8. हे0का0 राजकुमार शुक्ला (SOG टीम)

👉 यह उपलब्धि जनपद सुलतानपुर पुलिस की अपराध नियंत्रण एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान की महत्वपूर्ण सफलता है।

टोटी चोरी पर फिर सियासत गरमाई, भाजपा सपा में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू।

Comments are closed.