सुलतानपुर: महाशिवरात्रि, होली व रमजान से पहले पुलिस की पीस कमेटी बैठक, शांति बनाए रखने की अपील
सुलतानपुर। आगामी महाशिवरात्रि, होली और रमजान जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस प्रशासन ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठकें आयोजित कीं। बैठकों में सामाजिक सद्भाव, ध्वनि मानकों के पालन और अफवाहों से बचाव पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में सर्किल बल्दीराय के थाना बल्दीराय व कुरेभार तथा सर्किल कादीपुर के थाना कादीपुर, करौंदीकला और अखण्डनगर में क्षेत्राधिकारियों की मौजूदगी में विशेष बैठकें हुईं। बल्दीराय सर्किल की बैठक का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने किया, जबकि कादीपुर सर्किल में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर विनय गौतम ने अध्यक्षता की।
बैठकों में धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और डी.जे. संचालकों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने शासन एवं उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान ध्वनि प्रदूषण के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी।
पूरी खबर KD NEWS DIGITAL चैनल पर।
“हाल क्या है दिलों का?” UGC पर जनता ने खोला दिल | सुलतानपुर
सुलतानपुर पीस कमेटी बैठक, सुलतानपुर पुलिस, महाशिवरात्रि सुरक्षा, होली सुरक्षा बैठक, रमजान व्यवस्था, Sultanpur Police Meeting, Festival Security UP, Peace Committee Sultanpur, Charu Nigam SP
Comments are closed.