सुलतानपुर: सैरैया मझौवा में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह शुरू, 14 फरवरी को भव्य भंडारा

2

सुलतानपुर। कुरेभार क्षेत्र के सैरैया मझौवा गांव में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। गांव में श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक उत्थान और भक्तिमय वातावरण के निर्माण हेतु श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया है। यह पावन आयोजन ग्राम प्रधान पिंकू सिंह के आवास पर 05 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से शाम 05 बजे तक चल रही कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं और धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कथा का वाचन पूज्य श्री मुकेश आनंद जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) द्वारा किया जा रहा है, जो अपने मधुर प्रवचनों से भक्तों को धर्म, भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक जीवन के गूढ़ संदेश दे रहे हैं।
शनिवार को कथा स्थल पर विशेष भीड़ देखने को मिली। इस दौरान विशाल विक्रम सिंह, अभिषेक विक्रम सिंह (ब्लॉक प्रमुख, जगदीशपुर) समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही विक्रम सिंह गोलू पिरो सरैया प्रधान और अन्य संभ्रांत नागरिकों ने भी कथा में सहभागिता की।
आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि 14 फरवरी 2026, शनिवार को ब्रह्मभोज एवं महाप्रसाद (भंडारा) का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजक प्रधान पिंकू सिंह ने सभी धर्मप्रेमियों से कथा में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

पूरी खबर लावइ KD NEWS DIGITAL प्लेटफार्म पर।

सुलतानपुर में श्रीमद भागवत कथा शुरू | 14 फरवरी को भंडारा | बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

सुलतानपुर भागवत कथा, सैरैया मझौवा कथा, कुरेभार धार्मिक आयोजन, मुकेश आनंद महाराज कथा, भागवत सप्ताह 2026, सुलतानपुर भंडारा, पिंकू सिंह प्रधान, धार्मिक समाचार सुलतानपुर

सुलतानपुर #भागवतकथा #धार्मिकआयोजन #कुरेभार #भंडारा #वृंदावनमहाराज #श्रीमदभागवत #UPNews #SpiritualEvent #BhagwatKatha

Comments are closed.