- Advertisement -
सुल्तानपुर : समाजवादी पार्टी संगठन का विस्तार, नगर अध्यक्ष व सोशल मीडिया प्रभारी
कादीपुर में समाजवादी पार्टी संगठन का विस्तार
आदर्श यादव बने नगर अध्यक्ष व आरिफ अंसारी सोशल मीडिया प्रभारी
सुलतानपुर।
समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने कादीपुर में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। विधानसभा अध्यक्ष शहाबुद्दीन हाशमी ने मंगलवार को आदर्श यादव को नगर अध्यक्ष और आरिफ अंसारी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।
- Advertisement -
नियुक्ति अवसर पर पूर्व विधायक भगेलू राम ने दोनों नेताओं को पार्टी की टोपी पहनाकर और मनोनयन पत्र सौंपकर सम्मानित किया। इस मौके पर शहाबुद्दीन हाशमी ने कहा कि जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहजाद और प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के आह्वान पर कार्यकर्ता पीडीए के जननायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करके मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
- Advertisement -
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सुनील यादव एडवोकेट, मोहम्मद कैफ हाशमी, प्रिंस मौर्या, सौरभ मौर्या, अमित मौर्या समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुलतानपुर: नो हेल्मेट-नो पेट्रोल अभियान, डीएम निर्देश पर पेट्रोल पंपों का निरीक्षण
Comments are closed.