चंद्रयान मंगलयान आदित्य L1 में भारत आगे: वैज्ञानिक जागरूकता में बोले डीएम
सुल्तानपुर।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर तथा जिलाधिकारी कुमार हर्ष और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन, करौंदिया में विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन विषय पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर यादव, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. रमेश ओझा, पूर्व प्रधानाचार्य एस.बी. यादव, चिकित्सक डॉ. मनीष श्रीवास्तव, मेरठ से आईं रिसोर्स पर्सन अंजली ढाका, जिला समन्वयक अखिलेश पांडे, शैलेन्द्र चतुर्वेदी सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के स्वागत, तिलक एवं बैज पहनाकर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद मां सरस्वती एवं बाबू के.एन. सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर यादव ने आधुनिक विज्ञान और पाठ्यक्रम में शामिल वैज्ञानिक खोजों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद्रयान, मंगलयान और आदित्य एल-1 जैसे मिशनों के माध्यम से भारत विश्व पटल पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सहित देश के महान वैज्ञानिकों के योगदान को भी बच्चों के सामने रखा।
पूर्व प्रधानाचार्य एस.बी. यादव ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने वायुमंडल में मौजूद गैसों, पेड़ कटान रोकने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और नदियों को प्रदूषण से बचाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही हिरोशिमा और नागासाकी पर गिरे परमाणु बमों से हुई तबाही का उदाहरण देते हुए पर्यावरण और मानव जीवन की रक्षा का संदेश दिया।
रिसोर्स पर्सन अंजली ढाका ने प्रयोगात्मक तरीके से बच्चों को विज्ञान की बारीकियां समझाईं। उन्होंने लैक्टोमीटर से दूध की शुद्धता की जांच, फास्ट फूड के दुष्प्रभाव, बीएमआई की गणना तथा शुद्ध हल्दी की पहचान का प्रयोग करके जानकारी दी, जिससे छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेज़ी विषयों से जुड़े मॉडल, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा 9 की अंजली सिंह ने प्रथम, कक्षा 6 की प्रतीक्षा यादव ने द्वितीय और कक्षा 9 की अमृता गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्किंग मॉडल में कक्षा 9 के अभिषेक द्विवेदी प्रथम, कक्षा 11 के दीपेश यादव द्वितीय और कक्षा 9 की सुहाना श्रीवास्तव तृतीय रहे। नॉन-वर्किंग मॉडल में कक्षा 11 की आर्या गर्गवंशी प्रथम, अनुष्का सिंह द्वितीय और कक्षा 9 की अदिति सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र और स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने किया। अंत में राष्ट्रपति पुरस्कार और डेरेजियो पुरस्कार से सम्मानित विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एन.डी. सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की समन्वयक रेनू सिंह, रसायन विज्ञान प्रवक्ता सिद्धांत कुमार सिंह, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता सौरभ मिश्रा, जीव विज्ञान प्रवक्ता वागीशा मिश्रा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
सुल्तानपुर विज्ञान कार्यक्रम, चंद्रयान मिशन, मंगलयान उपलब्धि, आदित्य L1 मिशन, डीएम कुमार हर्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यूपी, वैज्ञानिक जागरूकता, स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन, कमला नेहरू इंस्टीट्यूट करौंदिया, सुल्तानपुर शिक्षा समाचार
SultanpurNews
ScienceAwareness
Chandrayaan
Mangalyaan
AdityaL1
IndianScience
UPNews
EducationNews
EnvironmentalAwareness
KDNESDigital
KD NEWS DIGITAL की खबर का असर: वेंडिंग जोन में पहुंचे EO, बेंडिंग जोन के दुकानदारों को चेतावनी
Comments are closed.