सुलतानपुर: एसपी चारू निगम का चौक क्षेत्र में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

4

सुलतानपुर: एसपी चारू निगम ने चौक क्षेत्र में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जनता से किया संवाद
सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम ने गुरुवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के चौक इलाके में थाना प्रभारी व पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। गश्त के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और क्षेत्र में मौजूद आमजन व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं।
एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के निर्देश दिए।
पैदल गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़-भाड़ वाले इलाकों की स्थिति और सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का भी निरीक्षण किया गया। इस पहल पर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर निरंतर गश्त और प्रभावी पुलिसिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पूरी खबर AWADHI TAK चैनल पर

साइकिल से चारधाम यात्रा पर निकले युवक के मोबाइल को लेकर बाइक सवार तीन बदमाश हुए फरार।

सुलतानपुर पुलिस, एसपी चारू निगम, पैदल गश्त सुलतानपुर, चौक क्षेत्र गश्त, कोतवाली नगर, सुलतानपुर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस निरीक्षण, law and order sultanpur

Sultanpur #SPCharuNigam #PolicePatrol #ChowkArea #UPPolice #LawAndOrder #FootPatrol #SultanpurNews

Comments are closed.