सुलतानपुर: एसपी चारू निगम का अखण्डनगर और मोतिगरपुर थानों का औचक निरीक्षण, महिला शिकायतों व सुरक्षा पर सख्त निर्देश

3

सुलतानपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम ने रविवार को थाना अखण्डनगर और मोतिगरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय अभिलेख, थाना परिसर, पुलिस मैस और रिसेप्शन कक्ष की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर दर्ज शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण पर विशेष जोर दिया। ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने, शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने और हर प्रकरण में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान टॉप-10 अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही शराब, खनन और भू-माफियाओं के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपराध रजिस्टर और त्योहार रजिस्टर का अवलोकन करते हुए थाना परिसर में खड़े लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण को भी कहा गया।
पुलिस मैस में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जांच करते हुए एसपी ने स्टाफ का कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने आम नागरिकों के लिए स्वच्छ वातावरण, पेयजल और प्रसाधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, नियमित स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण बढ़ाने के निर्देश दिए।
अखण्डनगर निरीक्षण के बाद एसपी चारू निगम ने बेलवाई चौकी का भी भ्रमण किया और महाशिवरात्रि के दृष्टिगत बेलवाई शिवधाम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया।
पुलिस प्रशासन के अनुसार आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग और सुरक्षा प्रबंध सुदृढ़ किए जा रहे हैं।

पूरी खबर KD NEWS DIGITAL चैनल पर।

“हाल क्या है दिलों का?” UGC पर जनता ने खोला दिल | सुलतानपुर

सुलतानपुर एसपी निरीक्षण, चारू निगम, अखण्डनगर थाना, मोतिगरपुर थाना, police inspection sultanpur, mission shakti, women help desk, festival security sultanpur, up police news

Sultanpur #SPCharuNigam #PoliceInspection #Akhandnagar #Motigarpur #MissionShakti #UPPolice #LawAndOrder #FestivalSecurity #BreakingNews

Comments are closed.