सुल्तानपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह का तबादला, श्रीमती चारू निगम बनीं नई पुलिस अधीक्षक

6

सुल्तानपुर: जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर अनुपम सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब श्रीमती चारू निगम को सुल्तानपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है।
कुंवर अनुपम सिंह के कार्यकाल में जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अभियान चलाए गए थे। वहीं नई एसपी श्रीमती चारू निगम से भी अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
श्रीमती चारू निगम जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में नई नियुक्ति को लेकर चर्चा का माहौल है। माना जा रहा है कि नई एसपी जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपना सकती हैं।

पूरी खबर KD NEWS DIGITAL चैनल पर

फर्जी IAS अधिकारी बन कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: सुलतानपुर में सफाईकर्मी पर गंभीर आरोप |

सुल्तानपुर एसपी तबादला, कुंवर अनुपम सिंह ट्रांसफर, चारू निगम नई एसपी, Sultanpur SP News, UP Police Transfer, Sultanpur Police Update, Charu Nigam SP, Sultanpur Latest News

सुल्तानपुर #SPTransfer #UPPolice #CharuNigam #PoliceUpdate #BreakingNews #SultanpurNews #UPNews #AdministrativeTransfer

Comments are closed.