सुल्तानपुर: टांडा–बांदा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से दो छात्रों की मौत

4

सुल्तानपुर: टांडा–बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही जान चली गई।
हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज बाजार के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
मृतकों की पहचान समीर और फैज के रूप में हुई है, जो कटकाखानपुर, थाना गोसाईगंज के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोसाईगंज कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी है।

पूरी खबर KD NEWS DIGITAL चैनल पर

फर्जी IAS अधिकारी बन कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: सुलतानपुर में सफाईकर्मी पर गंभीर आरोप |

सुल्तानपुर सड़क हादसा, टांडा बांदा हाईवे एक्सीडेंट, गोसाईगंज दुर्घटना, रोडवेज बस हादसा, Sultanpur Road Accident, Two Students Dead, GosainGanj News, UP Roadways Bus Accident, Sultanpur Breaking News

सुल्तानपुर #ब्रेकिंगन्यूज़ #सड़कहादसा #RoadAccident #UPNews #SultanpurNews #GosainGanj #HighwayAccident #Breaking

Comments are closed.