सुल्तानपुर: 11 वर्षीय विवेक चौहान की गला दबाकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

6

सुल्तानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र के रामापुर हाजीपट्टी गांव में 11 वर्षीय बालक विवेक चौहान की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार विवेक चौहान (11 वर्ष), पुत्र अरुण चौहान का शव पहले छप्पर में लटकता हुआ मिला था। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि बालक की हत्या गला दबाकर की गई है।
धम्मौर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और विवेचना की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि अज्ञात हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

पूरी खबर KD NEWS DIGITAL चैनल पर।

“हाल क्या है दिलों का?” UGC पर जनता ने खोला दिल | सुलतानपुर

सुल्तानपुर हत्या केस, विवेक चौहान हत्या, धम्मौर थाना, रामापुर हाजीपट्टी, child murder sultanpur, postmortem report murder, sultanpur breaking news, up crime news, dhammour police case

Sultanpur #BreakingNews #MurderCase #Dhammour #UPCrime #ChildMurder #PoliceInvestigation #RamapurHajipatti #CrimeNews #UPNews

Comments are closed.