- Advertisement -

अमेठी -संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा निकली गई कांग्रेस संदेश यात्रा

0 152

अमेठी।अमेठी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा निकली गई कांग्रेस संदेश यात्रा

अमेठी से चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

अमेठी।अमेठी के संसदीय क्षेत्र में आज 31.03.2019 को कांग्रेस संदेश यात्रा निकाल कर लोगो को कांग्रेस की नीतियों और विचारों को बताया गया।

- Advertisement -

कांग्रेस संदेश यात्रा बस के द्वारा आज निकाली गई यात्रा का शुभारंभ अमेठी कांग्रेस कार्यालय से अमेठी के सारे ब्लॉकों में जाएगी और अमेठी के सभी गांव गांव संदेश यात्रा निकाली जा रही है यह यात्रा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे की अगुवाई में निकाली जा रही है।इस यात्रा में हजारों कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी जन और कांग्रेस के युवा युवक शामिल हुए।

सैकड़ों की संख्या में संदेश यात्रा बस के माध्यम से और कई लोग अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से इस संदेश यात्रा को पहुचाने में साथ में लगे रहे।

जिसमें कांग्रेस अमेठी प्रभारी नरसिंह बहादुर सिंह,कोऑर्डिनेटर दिनेश गर्ग,अनिल शुक्ला,नरेन्द्र मिश्रा,धर्मेंद्र शुक्ला, संग्रामपुर ब्लाक अध्यक्ष सुरेश शुक्ल, अनुराग शुक्ल,युवा नेता अखिलेश शुक्ल,आदित्य सिंह, मोहम्मद वाहिद,राजा सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.