- Advertisement -

जौनपुर-महिला ने फांसी लगाकर कर दी जान,सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छदान का मामला

0 291

महिला ने फांसी लगाकर कर दी जान,सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छदान का
जौनपुर रिपोर्ट मनीष पाठक

- Advertisement -

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छदान में मायके आई महिला ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने का कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव धर्मराज तिवारी की बेटी (28) की शादी सिंगरामऊ थाना के गोनौली गांव निवासी अमित मिश्रा के साथ करीब आठ साल पहले हुई थी। कुछ दिनों पहले प्रीति मायके आई थी। शुक्रवार को वह भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गई। शनिवार की सुबह प्रीति काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने आवाज लगाई। भीतर से कोई आवाज न मिलने से किसी तरह दरवाजा खोला तो कुंडली में फांसी से लटकी प्रीति की लाश दिखाई पड़ी परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना की जानकारी ससुराल बालों के साथ साथ पुलिस को भी दी। दोनों पक्षों ने आत्महत्या के कारणों से अनभिज्ञता जताई।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.