- Advertisement -

सुलतानपुर-अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

0 85

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

- Advertisement -


सुलतानपुर 08 मार्च, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार मा0 जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री उमेश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बार एशोसिएशन सुलतानपुर के कलेक्ट्रेट हाल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जनपद न्यायाधीश द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिये दायित्व का बोध होना जरूरी है, दायित्व की पूर्ति से अधिकार स्वयं ही प्राप्त हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी के स्तर में सुधार हमारे देश में प्रत्यक्ष है। हमारा सफाई कर्मी भी मोटर साईकिल से चलता है और भविष्य में और आगे बढेगा।
अपर जिला न्यायाधीश मनोज शुक्ला ने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए यह बताया कि महिलाओं को पुरूषों के बराबर दर्जा मिल जाय, यही आज का संकल्प लें। देवी या भगवान से महिला की तुलना करने की आवश्यकता क्या है। बार एशोसिएशन सचिव ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
इस विधिक साक्षरता शिविर में सहेली संस्था द्वारा उपलब्ध करायी गयी वर्दी (साड़ियां) नगर पालिका से सम्बन्धित सक्रिया महिला सफाई कर्मियों को प्रदान कर प्रत्येक वार्ड की एक-एक महिला सफाई कर्मी को सम्मानित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पूनम सिंह ने सभी को धन्यवाद देकर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।
इस मौके पर अधिवक्तागण, महिला सफाई कर्मी सहित अन्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.