- Advertisement -

सुलतानपुर-दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली 08 अप्रैल को पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार से।

0 177

दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली 08 अप्रैल को पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार से।

- Advertisement -

सुलतानपुर 02 अप्रैल, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि के दिशा निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के अन्तर्गत 12 मई को शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति जागरूक किये जाने हेतु ‘‘दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली‘‘ का आयोजन 08 अप्रैल को पूर्वान्ह 10 बजे से पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार से निकाली जायेगी।
यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चन्द्रेश त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देश पर दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार से निकाली जायेगी, जो कलेक्ट्रेट होते हुए तिकोनिया पार्क से चन्द्रशेखर आजाद पार्क निकट बस स्टेशन से होते हुए त्रिपाठी सभागार में समाप्त होगी।
उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जिला क्रीड़ाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सुलतानपुर से अनुरोध किया है कि अपने विभाग से सम्बन्धित आवश्यक सुविधा के साथ सुरक्षा व्यवस्था आदि में सहयोग प्रदान करें, जिससे दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.