- Advertisement -

तालाब में नहाने गई दो लड़कियों की डूबने से मौत -जौनपुर

0 125

तालाब में नहाने गई दो लड़कियों की डूबने से मौत
जौनपुर

- Advertisement -

रिपोर्ट मनीष पाठक
जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसराहट गांव में नानी के घर आई लड़की की अपने मामा के लड़की के साथ नहाने गई तालाब में डूब कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सर सरा गांव निवासी हीरा लाल बिंद की लड़की संजू देवी अपनी ससुराल नवलपुर गोपीगंज भदोही से सर सरा मायके आई हुई थी। संजू देवी की लगभग 7 वर्ष की लड़की महिमा अपने मामा मुकेश बिंदकी 8 वर्ष की लड़की प्रिया के साथ सुबह लगभग 10:30 बजे गांव के पास के पोखरे में नहाने गई। पोखरे की गहराई ज्यादा और दोनों बच्चों को तैरना ना आने की वजह से डूब कर मौत हो गई।घर के लोगों को सूचना हुई तो मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी दोनों लड़कियों की इस दुखद मौत पर घर में कोहराम मच गया।पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया मौके पर पहुंची बस की थाने की पुलिस ने पंचनामा कर दोनों की लाश को परिवार को सुपुर्द कर दिया।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.