- Advertisement -

रायबरेली-दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

0 130

दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

रिपोर्ट- हिमांशु शुक्ला

- Advertisement -

- Advertisement -

लालगंज (रायबरेली): मार्ग दुर्घटना में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक मूलरूप से सेमरिया थाना कस्टौल जनपद बलौंदा मध्य प्रदेश का रहने वाला इयंका साहू (22) पुत्र साधूराम साहू है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चांदाटीकर गांव के निकट स्थित एक भठ्ठे पर इयंका मजदूरी करता था। मंगलवार की देर शाम वह बाइक से कहीं जाने के लिए भट्ठे से निकला था, तभी सड़क पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी लालगंज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। ट्रैक्टर पूरे टेढ़े मजरे अम्बारा पश्चिम निवासी संतोष का बताया गया है। साधूराम की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.