- Advertisement -

पर्यावरण में जहर घोल रहे 40 ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस, हड़कम्प -जौनपुर

0 98

पर्यावरण में जहर घोल रहे 40 ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस, हड़कम्प

- Advertisement -

जौनपुर। नियम-कानून का भट्ठा बैठाकर पर्यावरण में जहर घोल रहे ईंट भट्ठों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा दूसरे दिन भी अभियान चलाया गया। मानक पूरा न करने वाले 40 ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस दी गई वहीं खुटहन क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर डेढ़ दशक पूर्व प्रतिबंधित लोहे की चिमनी संचालित मिली। संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। जिले में हो रही कार्रवाई से चहुंओर खलबली मच गई है।
जनपद में अवैध व मानक के विपरीत चल रहे ईंट-भट्ठों के खिलाफ जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के निर्देश के क्रम में एसडीएम सदर मंगलेश दुबे के नेतृत्व में टीम ने सिकरारा क्षेत्र के चार ईंट भट्ठों पर छापेमारी की। टीम आर.एन ईंट उद्योग बडौना पहुंची जहां संचालक अनुपस्थित मिले। आवश्यक कागजात लाने का निर्देश दिया गया। इसके बाद क्रमश: एस पी ब्रिककिड ईंट उद्योग डीहजहनिया, राधे ईंट उद्योग मसीदा, उषा ईंट उद्योग बेन्हा का जांच किया यहां जीएसटी, एनओसी, जिला पंचायत का रजिस्ट्रेशन, श्रम पंजीयन, प्रदूषण व पंजीयन आदि का प्रमाण पत्र दिखाने को कहा। मौजूद लोग कुछ भी नहीं दिखा सके। एसडीएम को कहीं कागजात नहीं मिले। सभी भट्ठों को बंद करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि यदि चलाते पाए गए तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बिना कागज के अब कोई ईंट भट्ठे नहीं चल पाएंगे। उन्होंने सभी को कागजात को दिखाने के लिये दो दिन का समय दिया है।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.