- Advertisement -

अयोध्या-जिले में नहीं थम रहा अपराध का सिलसिला,फिर मिला 13 वर्षीय बच्ची का शव  

0 216

जिले में नहीं थम रहा अपराध का सिलसिला 

फिर मिला 13 वर्षीय बच्ची का शव  

- Advertisement -

रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या 

- Advertisement -

22 जून 2019 

अयोध्या, 22 जून। जिले में अपराध रुक नहीं रहा है। गोसाईगंज थाना इलाके में एक 13 वर्ष की बच्ची का शव मिला है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। सीओ सदर का कहना है कि मौत के कारण की जानकारी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लड़की के पिता की तहरीर पर गांव के विनोद पुत्र जोखू निषाद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना इलाके के जमुनीपुर का रहने वाला एक व्यक्ति पिपरमिंट का तेल निकालने गया था। उसकी बड़ी बेटी घर में तथा छोटी बेटी माँ के साथ दालान में सो रही थी।जब वह वापस लौटा तो उसकी छोटी बेटी बिस्तर से गायब मिली। परिवार वालों ने खोजबीन की तो घर से 100 मीटर दूर उसका शव मिला। बालिका रात में वहां कैसे पहुँची। उसके साथ क्या हुआ। पूरी घटना व परिवार वालों द्वारा दिये गए बयान की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

मौके पर पहुँच कर एसएसपी ने भी जांच की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.