- Advertisement -

यूपी/अयोध्या- रामनवमी पर विहिप करेगी श्री राम महोत्सव का आयोजन

0 159

यूपी अयोध्या- रामनवमी पर विहिप करेगी श्री राम महोत्सव का  आयोजन 

रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या

- Advertisement -

अयोध्या सहित देश के लाखों स्थानों पर एक साथ श्री राम महोत्सव का आयोजन करेगी विहिप

- Advertisement -

अयोध्या के संतों के रामनवमी पर ही मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने की जताई थी उम्मीद

रामनवमी पर विहिप करेगी श्री राम महोत्सव का आयो

रामलला के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण की तैयारी शुरू हो चुकी है। और जनवरी माह में ही ट्रस्ट गठन की प्रकिया भी सरकार पूरी कर देगी। वहीं माना जा रहा है कि विहिप व अयोध्या के संत राम नवमी पर मंदिर निर्माण की आधारशिला के लिये राम नवमी पर श्री राम जन्मोत्सव पर राम महोत्सव का आयोजन करने की तैयारी में है।

9 नवंबर में रामलला के पक्ष में आए फैसले को लेकर विहिप व अयोध्या के संत इस वर्ष श्री राम जन्मोत्सव राम नवमी पर श्री राम महोत्सव का आयोजन करेगी। यह आयोजन अयोध्या सहित देश भर में एक लाख स्थानों पर किया जाएगा। जिसमे भगवान श्री राम का पूजन होगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा के अनुसार फैसले की पूर्व से ही रामनवमी पर्व पर श्रीराम महोत्सव मनाया जाता रहा है लेकिन इस वर्ष 9 नवंबर को फैसला आने के बाद अयोध्या में यह आयोजन बहुत ही भव्यता से मनाया जाएगा इसके साथ ही पूर्व में इस महोत्सव के तहत पचास हजार स्थानों पर भगवान राम की मूर्ति का पूजन किया गया था इस बार देश भर में एक लाख से अधिक स्थानों पर पूजन करने की तैयारी है। वही बताया कि इस श्री राम महोत्सव का आयोजन 2007 में स्वर्गीय अशोक सिंघल के नेतृत्व में शुरू किया गया था जिसमें रामजन्मभूमि पर सर से लाई गई मिट्टी से भगवान श्री राम की मूर्ति बनाई गई थी जिसके बाद इस मूर्ति का पूजन के लिए घर घर भेजा गया था लगभग पचास हजार से अधिक लोग इस पूजा में शामिल हुए थे। आज रामलला के मंदिर निर्माण का मार्ग साफ हो गया है इसलिए इस वर्ष यह महोत्सव अयोध्या में बड़े ही भव्यता के साथ मनाया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.