- Advertisement -

सुलतानपुर-जिला स्तरीय कन्वर्जेन्स/पोषण समिति की बैठक 27 फरवरी को व विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु बैठक 25 फरवरी को।

0 381

*विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु अन्तर्विभागीय अधिकारियों की बैठक 25 फरवरी को।*

- Advertisement -

सुलतानपुर 24 फरवरी/ मा0 मुख्यमंत्री जी की अति महत्वाकांक्षी कार्यक्रम संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 मार्च से 31 मार्च, 2020 तक मनाये जाने हेतु जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक अन्तर्विभागीय बैठक 25 फरवरी को पूर्वान्ह 10ः30 बजे आयोजित की जायेगी।
यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि विशेष संचारी रोग अभियंत्रण अभियान को जनपद में सफल बनाने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को उपरोक्त बैठक में भाग लेने हेतु अनुरोध किया गया है।
———————————————
*जिला स्तरीय कन्वर्जेन्स/पोषण समिति की बैठक 27 फरवरी को*

- Advertisement -

सुलतानपुर 24 फरवरी/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कन्र्वेजेन्स/पोषण समिति की बैठक 27 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेेट सभागार में आयोजित की जायेगी, जिसमें पोषण अभियान के अन्तर्गत कन्वर्जेन्स प्लान के क्रियान्वयन, अनुश्रवण के साथ-साथ समीक्षा भी जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी।
यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह ने देते हुए बताया कि सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों/पोषण समिति के सभी सदस्यों को उपरोक्त बैठक में समय से प्रतिभाग करने हेतु अनुरोध किया गया है।
——————————————————
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.