- Advertisement -

सुल्तानपुर-डीएम सीडीओ ने जनपद में किया कई स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण, देखे विस्तृत रिपोर्ट।

0 131

डीएम व सीडीओ द्वारा वृहद गोवंश आश्रय स्थल सिरवारा, विकास खण्ड कूरेभार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

किसानों द्वारा पालतू पशुओं को आवारा छोड़ने पर दर्ज हो एफ.आई.आर.- जिलाधिकारी।

- Advertisement -

    सुलतानपुर 26 अप्रैल/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा मंगलवार को वृहद गोवंश आश्रय स्थल सिरवारा, विकास खण्ड कूरेभार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कुल 396 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें 196 नर एवं 200 मादा हैं। 
   निरीक्षण के दौरान पशु चकित्सिा अधिकारी के उपस्थित न होने तथा गोवंश आश्रय स्थल में एक गोवंश के बीमार होने पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पशु चिकित्सा अधिकारी नियमित उपस्थित रहकर गोवंशों के स्वास्थ्य की देख-भाल करें तथा बीमार गोवंश के उपचार हेतु उचित प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण/सत्यापन किया जाय तथा आवश्यकतानुरूप गोवंशों की चिकित्सा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
     किसानों द्वारा अपने पालतू पशुओं को आवारा छोड़ दिये जाने पर जिलाधिकारी ने बीडीओ कूरेभार दिव्या सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे किसानों को चिन्हित कर उनके के खिलाफ एफ.आई0.आर. दर्ज करायें। उन्होने गोवंश स्थल पर ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

जिलाधिकारी द्वारा गोवंशों के लिये पर्याप्त मात्रा में भूषा का भण्डारण कराये जाने के साथ-साथ हरा चारा, चूनी, चोकर एवं साफ-सफाई के निर्देश दिये गये।

डीएम व सीडीओ द्वारा विकास खण्ड कूरेभार स्थित साधन सहकारी समिति द्वारा संचालित गेहँू क्रय केंद्र डीहडग्गूपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

    सुलतानपुर 26 अप्रैल/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा मंगलवार को विकास खण्ड कूरेभार स्थित साधन सहकारी समिति द्वारा संचालित गेहँ क्रय केंद्र डीहडग्गूपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों के गेहँू की तौल हो रही थी। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारी को किसानों से व्यक्तिगत संपर्क करने का निर्देश दिया। 

जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान किसानों से वार्ता भी की गयी। किसान से तौल में किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूॅछा गया, तो किसान द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। गेहँू क्रय केंद्र पर किसानों के आवक कम होने पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि खुले बाजार में गेहँ के भाव ज्यादा होने से क्रय केन्द्र पर कम किसान तौल के लिये आ रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा रवी फसल गेहूँ की खरीद बढ़ाने हेतु निर्देश दिए गये। इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, बोरा रजिस्टर, क्रय पंजिका, निरीक्षण पंजिका, रिजेक्शन पंजिका का अवलोकन किया।

कृषि विज्ञान केन्द्र के.एन.आई. सुलतानपुर में जनपद स्तरीय किसान मेले का हुआ आयोजन।

देखे “डॉ साहब सुधर जाइए” का शेष भाग।डॉ साहब ऐसा नही चलेगा, मरीज को सुविधा नहीं मिल रही है,डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का देखे जबरदस्त एक्शन,देखे वीडियो रिपोर्ट।

- Advertisement -

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up यूट्यूब चैनल करें सब्सक्राइब।


देखे “डॉ साहब सुधर जाइए” का शेष भाग,डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का जबरदस्त एक्शन,पेश है वीडियो रिपोर्ट।

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसान मेले में लगाये गये स्टालों का किया गया अवलोकन।

सुलतानपुर 26 अप्रैल/‘आजादी का  अमृत महोत्स‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी‘‘ कार्यक्रम अन्तर्गत मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र के.एन.आई. सुलतानपुर में जनपद स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया। किसान मेले में मा0 सांसद प्रतिनिधि श्याम बहादुर पाण्डेय, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, उप कृषि निदेशक, पशुचिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के समस्त वैज्ञानिकगण एवं जनपद के समस्त विकास खण्डों से आये प्रगतिशील किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान मेले में सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा किसानों के हितार्थ संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। 
     उप कृषि निदेशक द्वारा ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत पात्र किसानों का  E.K.Y.C. फसल बीमा पाठशाला, पी0एम0 किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड कैम्प जो 25 अप्रैल, 2022 से जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में कृषि विभाग, फसल बीमा, जनसुविधा केन्द्र एवं बैंक द्वारा आयोजित किया जा रहा है, के बारे में किसानों को विस्तार से बताया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती आदि विषय पर तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी। 
       कृषि रत्न, राम कीरत मिश्रा द्वारा अपने अनुभव को अन्य किसानों से साझा किया गया। श्री मिश्रा को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। किसान मेले में कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यान विभाग, फसल बीमा कम्पनी एफ.पी.ओ. द्वारा स्टाल लगाकर किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी। कृषि विभाग से अनुदान पर कस्टम हायरिंग सेन्टर एवं फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना करने वाले एफ.पी.ओ./समूहों द्वारा ट्रैक्टर एवं अन्य सहवर्ती उपकरणों की प्रदर्शनी लगायी गयी। 

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा विभिन्न स्टालों एवं यंत्रों के प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों एवं किसानों को सम्बोधित करते हुए विस्तार पूर्वक कृषि पर चर्चा की गयी। कृषि क्षेत्र में जनपद के अग्रणी रहने पर उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को बधाई दी एवं किसानों को कृषि के क्षेत्र में अग्रसर होने हेतु तथा आगामी खरीफ में अच्छा उत्पादन हेतु प्रोत्साहित किया गया। अन्त में सांसद प्रतिनिधि द्वारा किसानों को सम्बोधित किया गया तथा सभी अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि किसानों के हितार्थ संचालित योजनाओं जनपद के प्रत्येक किसान तक पहुँचायी जाय, जिससे सभी किसान योजना से लाभान्वित हो सके।

: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित।

    सुलतानपुर 26 अप्रैल/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय सुलतानपुर में मंगलवार को आगामी त्यौहार के        दृष्टिगत शांति/कानून व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जनपद के धर्मगुरूओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों/धार्मिक प्रमुखो के साथ बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी से आपसी भाईचारा, शान्ति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-उल-फितर त्यौहार मनाये जाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का जुलूस आयोजन आदि बिना अनुमति के न निकाला जाय।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारीगण सहित धर्मगुरू व नगर के सम्भ्रान्त नागरिकगण उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.