- Advertisement -

30 सितम्बर तक चल रहा है‘‘आयुष्मान पखवाड़ा‘‘ ,पात्र व्यक्तियों का बनाया जा रहा है आयुष्मान कार्ड।

0 22

30 सितम्बर तक ‘‘आयुष्मान पखवाड़ा‘‘ के दौरान विशेष अभियान के अन्तर्गत शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों का बनाया जा रहा है आयुष्मान कार्ड।

     सुलतानपुर 19 सितम्बर/मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी सहायक श्रमायुक्त अलंकृता उपाध्याय ने अवगत कराया है कि 15 से 30 सितम्बर, 2022 तक ‘‘आयुष्मान पखवाड़ा‘‘ के दौरान विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से 56125 पात्र श्रमिकों की सूची प्राप्त हुई है। विगत तक 13000 पात्र श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके है। 

उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर समस्त जनसुविधा केन्द्र, आरोग्य मित्र एवं पंचायत सहायकों आदि के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाये जा रहे हैं। गोल्डन कार्ड बनाये जाने के लिये आधार कार्ड, राशन कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड आवश्यक अभिलेख है। पंजीकृत निर्माण श्रमिक बन्धुओं से अपील है कि उक्त अभिलखों सहित अपने निकटतम जनसुविधा केन्द्रों/पंचायत भवन पर सम्पर्क कर अपना गोल्डन कार्ड अवश्य बनवा लें। आयुष्मान कार्ड श्रमिकों व उनके परिजनों को अस्पताल में प्रति वर्ष 05 लाख रूपये तक निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करता है। इस सम्बन्ध में किसी जानकारी हेतु मोबाइल नं0-7355167402, 6394919087 पर तथा कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, रूद्र नगर सुलतानपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -

किया गया युवा कवियों द्वारा कविता पाठ,मनाया जा रहा है हिन्दी पखवाड़ा,देखे पूरी रिपोर्ट।

- Advertisement -

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


मनाया जा रहा है हिन्दी पखवाड़ा, किया गया युवा कवियों द्वारा कविता पाठ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.