- Advertisement -

सुल्तानपुर-मुसहर नचना गांव के कटाटा मौजे में चल रही सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा।

0 260

कूरेभार सुलतानपुर

रुक्मणी विवाह की कथा श्रवण से मिलता है दाम्पत्य सुख-सुनील त्रिपाठी वेदांगी महाराज

- Advertisement -

कूरेभार ब्लॉक के मुसहर नचना गांव के कटाटा मौजे में चल रही सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास सुनील त्रिपाठी वेदंगी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण-रुकमणी विवाह के प्रसंगों का चित्रण किया। कथा व्यास ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। तथा उन्होंने कहा जीव परमात्मा का अंश है। इसलिए जीव के अंदर अपारशक्ति रहती है। यदि कोई कमी रहती है। वह मात्र संकल्प की होती है। संकल्प एवं कपट रहित होने से प्रभु उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि रुकमणी के भाई रुकमि ने उनका विवाह शिशुपाल के साथ सुनिश्चित किया था। लेकिन रुक्मणी ने संकल्प लिया था कि वह शिशुपाल को नहीं केवल गोपाल को पति के रूप में वरण करेगी। उन्होंने कहा शिशुपाल असत्य मार्गी है। और द्वारिकाधीश भगवान कृष्ण सत्य मार्गी है। इसलिए वो असत्य को नहीं सत्य को अपनाएगी। अंत में भगवान द्वारकाधीश जी ने रुक्मणी के सत्य संकल्प को पूर्ण किया और उन्हें पत्नी के रूप में वरण करके प्रधान पटरानी का स्थान दिया।रुक्मणी विवाह प्रसंग पर आगे कथावाचक ने कहा इस प्रसंग को श्रद्धा के साथ श्रवण करने से कन्याओं को अच्छे घर और वर की प्राप्ति होती है और दांपत्य जीवन सुखद रहता है।संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सुन क्षेत्र के श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।कथा विश्राम के बाद मुख्य यजमान सुरेंद्र कुमार मिश्रा व मिथलेश मिश्रा ने कथा व्यास की आरती उतारी।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, रवींद्र मिश्रा, सुरेंद्र शुक्ला,शिवेंद्र पाण्डये,अशोक दूबे, संदीप पाण्डये,अरविंद कुमार मिश्रा,वीरेंद्र कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रेलवे स्टेशन पर यात्रीगण कृपया ध्यान दे..मैनपुरी से डिम्पल भाभी को जिताए,इस एनाउंसमेंट से यात्रीगण हो गए भौचक्के,देखे पूरी रिपोर्ट।

- Advertisement -

सनसनीखेज ख़बरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


यात्रीगण कृपया ध्यान दें…मैनपुरी से डिंपल भाभी को जिताएं,इस एनाउंसमेंट से स्टेशन पर सबके उड़ गए होश

Leave A Reply

Your email address will not be published.