- Advertisement -

अयोध्या-तेज रफ्तार के कहर से मोटरसाइकिल सवार युवक की हुई मौत।

0 39

रिपोर्ट-विनोद श्रीवास्तव
कोतवाली क्षेत्र के राम नगर के समीप बीती रात लगभग 8बजे मोटरसाइकिल सवार लगभग 32 वर्षीय हरिशरण मौर्य की अयोध्या प्रयागराज हाई-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। मृतक हरिशरण थाना हैदरगंज क्षेत्र के माझा सोनौरा का निवासी है। फैजाबाद शहर में कोचिंग पढ़ा कर स्वयं अपनी भी पढ़ाई कर रहा था। बीती रात लगभग 8बजे मोटरसाइकिल से अपने गांव के ही अभिषेक सिंह के साथ वापस घर आ रहा था। पीछे बैठे अभिषेक को गम्भीरावस्था में जिला चिकित्सालय अयोध्या में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। चौकी प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मृतक अविवाहित था। उसे घायल अवस्था में बीकापुर सी एच सी भेजा गया था। युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

सुलतानपुर-चाचा नेहरू इंटर कॉलेज में आज सोमवार को हुआ भब्य वार्षिकोत्सव का आयोजन,देखे पूरी वीडियो रिपोर्ट।

- Advertisement -

- Advertisement -

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


चाचा नेहरू इंटर कॉलेज में आज सोमवार को हुआ भब्य वार्षिकोत्सव का आयोजन

Leave A Reply

Your email address will not be published.