- Advertisement -

सीडीओ अंकुर कौशिक द्वारा गोवंश आश्रय स्थल,अमृत सरोवर,समेत मनरेगा से बन खेल मैदान का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

0 57

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल हड़ई, ब्लाक दोस्तपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

          सुलतानपुर 15 अप्रैल/ मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा गोवंश आश्रय स्थल हड़ई, ब्लाक दोस्तपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें 69 गोवंश (32 नर एवं 37 मादा) संरक्षित और स्वस्थ्य पाये गये। निरीक्षण के दौरान गोवंश आश्रय स्थल हड़ई, ब्लाक दोस्तपुर में संरक्षित गोवंशों हेतु साफ-सफाई, खान-पान, भूषा, हरा चारा, दैनिक सत्यापन आदि का जायजा लिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि संरक्षित गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चारा व दाना दिये जाने एवं ग्रीष्म ऋतु से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
[मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत अहिबरनपुर, ब्लाक दोस्तपुर में निर्माणधीन अमृत सरोवर का किया गया निरीक्षण।

- Advertisement -

      सुलतानपुर 15 अप्रैल/ मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा ग्राम पंचायत अहिबरनपुर, ब्लाक दोस्तपुर में निर्माणधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सरोवर में बैरीकेटिंग एवं स्टेयर का कार्य अपूर्ण है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि 01 सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराते हुये अमृत सरोवर को पानी से भराना सुनिश्चित करे।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
[ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत ग्राम कैथावां, ब्लाक दोस्तपुर में निर्माणाधीन खेल मैदान के प्रगति को देखा गया तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु दिये गये निर्देश।

    सुलतानपुर 15 अप्रैल/ मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत ग्राम कैथावां, ब्लाक दोस्तपुर में निर्माणाधीन खेल मैदान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य के प्रगति को देखा गया तथा सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त की गयी। 

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि 01 सप्ताह में गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण कराकर अवगत करायें।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हुई हत्या,यूपी पुलिस अलर्ट,देखे वीडियो रिपोर्ट।

अपडेट खबरों के लिए अवधी तक चैनल करें सब्सक्राइब।


हत्याकांड के बाद यूपी में अलर्ट जारी,यूपी पुलिस को अलर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.